इंदौर: द्वारकापुरी में युवक की हत्या, शादीशुदा महिला ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी में बुधवार रात को बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। देर रात गंभीर हालत में आरोपी उसे गार्डन के पास छोड़ कर चले गए। उसे अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शादीशुदा महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने दूसरे प्रेमी से उसे मौत के घाट उतरवाया है।