इंदौर: प्रेम प्रसंग के चलते मुसाखेड़ी में एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर के मुसाखेड़ी इलाके में प्रेमिका की सगाई होने से दुखी होकर एक युवक द्वारा सलफास खाकर आत्महत्या कर ली गई। जिसमें मृतक का नाम प्रशांत सोनेश बताया जा रहा है। जिसको परिजन घटना के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रशांत का एक युवती से अफेयर था। दोनो के बीच पिछले 7 सालों से बातचीत होती थी।