इंदौर: जम जम चौराहे पर एमपी ऑनलाइन संचालक पर ग्राहक ने किया हमला, खजराना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इन्दौर के खजराना थाना क्षेत्र के जम जम चौराहे पर एमपी ऑनलाइन संचालक शोएब अपनी दुकान में काम कर रहा था। उसी दौरान कुछ लोग फोटो कापी जल्दी करने का कहने लगे। जिसपर शोएब ने कहा कि थोड़ा समय लगेगा, इस बात पर युवक भड़क गए और शोएब के साथ मारपीट शुरू कर दी और सर पर सरिया मार दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।