इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड-4 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर शहर को लगातार स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम जहाँ लगातार व्यवस्था में जुटी हुई है तो वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शहर का दौरा करते हुए आम लोगों से चर्चा कर रहे है इसी क्रम में महापौर आज विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक चार का दौरा करने पहुंचे,यहाँ उन्होंने पूरे इलाके की सफाई व्यवस्था को देखा, साथ ही स्थानीय नागरिकों के साथ मीटिंग की