इंदौर: सड़क हादसे में कैटरिंग शेफ की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल, लसुड़िया थाना क्षेत्र के बायपास पर हुआ हादसा
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कैटरिंग के शेफ की मौत हो गई। मृतक की पहचान भानु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का निवासी था। भानु ओमेक्स सिटी में रहकर कैटरिंग में शेफ का काम करता था। मृतक के साथी के अनुसार, भानु अपने साथी के साथ घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जिसमें भानु की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।