लखीमपुर: नवाबगंज निवासी विवाहिता को दहेज की मांग ना पूरी होने पर पति धोखा देकर विवाहिता को मायके में छोड़कर हुआ फरार
मैगलगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी पीड़िता सालिया पुत्री मोहम्मद रईस की शादी बीते 6 नवंबर 2022 को हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीर सराय निवासी अबू तालिब पुत्र साबिर के साथ हुई थी। आरोप है की अबू तालिब बीते दिन अतिरिक्त दहेज की मांग ना पूरी होने पर विवाहिता सालिया को उनके मायके में धोखे से छोड़कर फरार हो गए हैं।