लखीमपुर: सदरपुर गांव में जमीन पैमाईश के नाम पर लेखपाल पर महिला ने ₹20000 रिश्वत मांगने का लगाया आरोप उच्च अधिकारियों से की शिकायत
मैगलगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी पीड़ित महिला उमेश कुमारी पत्नी बसंत कुमार का गांव के ही अरविंद कुमार व सर्वेश कुमार से जमीनी विवाद चल रहा है। कोर्ट के द्वारा पीड़िता को स्टे प्राप्त है। एसडीएम मितौली के द्वारा विवादित जमीन की पैमाइश करने का आदेश किया गया था। आरोप है की क्षेत्रीय लेखपाल राणा पैमाइश करने के नाम पर ₹20000 रिश्वत की मांग कर रहा है।