लखीमपुर: सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने ओयल पीएचसी व गोटिय्याबाग नगरी स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं की पड़तान करने के लिए रविवार को पीएचसी ओयल और नगरी स्वास्थ्य केंद्र गोट्टैयाबाग का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान पीएचसी ओयल में समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले और स्वास्थ्य सेवाएं संचालित मिली हैं। इसके बाद सीएमओ नगरी स्वास्थ्य केंद्र गोट्टैयाबाग पहुंचे। जहां तैनात फार्मासिस्ट प्रशांत राज अनुपस्थित मिले हैं।