गुरुग्राम: सुशांत लोक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने सेल्समैन को कुचला, हुई मौत
सुशांत लोक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के अजय ने कहा कि वह गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में रहते हैं। उनकी दुकान में तीन साल से पश्चिम बंगाल का तुलाराम राई बतौर सेल्समैन का काम कर रहा था।