गुरुग्राम: जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय की छत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने हॉट एयर बैलून की की लॉन्चिंग
आगामी लोकसभा चुनावों में जिला के नागरिकों को वोट देने के अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल के तहत लघु सचिवालय की छत पर एक विशाल हॉट एयर बैलून लगाया गया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने इस बैलून को लांच किया।