गुरुग्राम: जिले में बढ़ते तापमान में बिजली आपूर्ति सुचारू रखना ही प्राथमिकता - पीसी मीणा
प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑपरेशन विंग के सभी अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। इस बैठक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम मुख्यालय पंचकूला के मुख्य अभियंता, हिसार एवं दिल्ली एनसीआर के मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता सहित डीएचबीवीएन ऑपरेशन के सभी अधीक्षक अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता शामिल हुए।