गुरुग्राम: जिले में जालसाजों को फर्जी सिमकार्ड मुहैया कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
जालसाजों को फर्जी सिमकार्ड मुहैया कराने पर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 54 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस जांच में नौ केस आरोपियों की संलिप्तता मिली। जिनमें आरोपियों ने करीब 37 लाख 13 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया।