पयागपुर: लखनगोंडा गांव में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, कई लोग घायल, इलाज जारी
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनगोंडा गांव में मंगलवार मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें गांव निवासी अनूप, दुर्गेश, रवि व रामहेत तिवारी घायल हुवे। वही दूसरी ओर के मूसे, असगर, कल्लू, गुड्डी घायल हो गए। पुलिस ने बताया की रामहेत की ओर से तहरीर मिली है।जांच की जा रही उचित कार्यवाही की जाएगी। कुछ लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।