खलीलाबाद: मंझरिया गंगा में पैमाइश के बाद भी दबंगों ने कब्जा करने का प्रयास किया, निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप
मंझरिया गंगा में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 360 की 10 जून को राजस्व व पुलिस टीम ने पैमाइश कर सीमांकन किया था। इसके बाद शुरू हुए निर्माण कार्य को कुछ लोगों ने रुकवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और जान से मारने की धमकी दी गई।