चांदवा: बोदा में झामुयुमो अध्यक्ष बबलू राही ने पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
चंदवा प्रखंड के बोदा पंचायत अंतर्गत पांचपेड़वा मैदान में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुयुमो के प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान कमल गंझू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।