मंडला: रामनगर पंचायत में माई की बगिया योजना में गड़बड़ी, पौधरोपण से पहले ही सूखे आम के पौधे
Mandla, Mandla | Apr 18, 2026 शनिवार 11 बजे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाई जा रही “माई की बगिया” योजना में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मां नर्मदा के तटों को हरा-भरा बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना में विकासखंड बिछिया की ग्राम पंचायत रामनगर में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतें मिली हैं। पौधरोपण के लिए समूह के माध्यम से हितग्राहियों को करीब 50 हजार रुपए का कर्ज लिया है।