पिस्टल से दनादन फायरिंग करते दिखे विधायक, रायपुर के माना फायरिंग रेंज में किया अभ्यास
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की सीतापुर विधानसभा सीट से विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पिस्टल से फायरिंग रेंज में टारगेट पर लगातार निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की फायरिंग रेंज का है। राजनीति में आने से पहले रामकुमार टोप्पो सीआरपीएफ में सेवाएं दे चुके हैं। वीडियो को लेकर विधायक का कहना है कि यदि भविष्य में देश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वे सीमा पर जाकर सेवा कर सकें, इसलिए समय-समय पर अपनी प्रैक्टिस जारी रखते हैं। विधायक ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।
#RamKumarToppo #SitapurMLA #ChhattisgarhNews #ViralVideo #RaipurNews
Raipur, Raipur | Aug 8, 2026