पटना ग्रामीण: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। जहां पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री के स्वागत में पूर्व से खड़े भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी,मंत्री जीवेश मिश्रा,मंगल पांडे,विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।