पटना ग्रामीण: एग्जीबिशन रोड पर गर्लफ्रेंड की सीट को लेकर दो छात्रों में विवाद, जान से मारने की धमकी
एग्जीबिशन रोड स्थित एक निजी कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर दो छात्रों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक छात्र गांधी मैदान थाने पहुंचा। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे थाने पहुंचे छात्र ने बताया कि आज उसका क्लास में दूसरा दिन था और वह जिस सीट पर बैठा था उस सीट से हटने के लिए दूसरे छात्र ने कहा।