तहसील चकरनगर के गांव सिंडौस में संचालित ऐतिहासिक दंगल का गांव के ही मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह उर्फ डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। दंगल में मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित फिरोजाबाद, आगरा, जालौन के पहलवानों के लगभग एक सैकड़ा जोड़ कराए गए। रविवार दिन के 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ऐतिहासिक सिन्डोस दंगल में करीब एक सैकड़ा जोड़ कराए गए।