कोंडागांव: फरसगांव बस स्टैंड में बाइक को बचाने के चक्कर में गिट्टी, सीमेंट और छड़ से भरी ट्राली पलटी, कोई हताहत नहीं
NH30 फरसगाँव नगर के बस स्टैंड में शुक्रवार को करीब 4 बजे बाइक को बचाने के चक्कर मे गिट्टी,सीमेंट और छड़ से भरी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी गई।जिससे गिट्टी,सीमेंट छड़ रोड में बिखर गया।रोड में थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था लेकिन फरसगाँव पुलिस मौके पर पहुचकर आवागमन को शुरू करवाया गया।गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुई। सामान आलोर गांव ले जा रहे थे।