सेन्हा: प्रखंड के 20 गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू, डीसी ने दिखाई हरी झंडी
लोहरदगा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से एस.बी.आई. फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त प्रयास से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट को शनिवार दोपहर 2:30 बजे डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यूनिट सेन्हा प्रखंड के 20 गांवों में संचालित होगी,