कहरा: वनगांव पुलिस ने 435 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप किया बरामद, 3 गिरफ्तार, सदर थाना में डीएसपी साइबर ने की प्रेस वार्ता
गुप्त सूचना पर मनोर पूल के पास पिकअप एवं बेलेनो कार से 4350 बोतल यानी 435 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप किया बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख आंकी गई है इसके अलावे दोनों वाहन सहित 3 कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। वनगांव थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DSP साइबर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी