अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड: हरी मिर्च की खेती से खुशहाली की उम्मीद, गोबिन्दपुर के किसान दिन-रात मेहनत में जुटे
जारी प्रखंड क्षेत्र के गोबिन्दपुर गांव में इन दिनों किसान हरी मिर्च की खेती में पूरी लगन और मेहनत से जुटे हुए हैं। खेतों में सुबह से लेकर देर शाम तक किसानों की सक्रियता साफ देखी जा सकती है। किसान बेहतर उपज के लिए सिंचाई, निराई-गुड़ाई और फसल की नियमित देखभाल कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल बना हुआ है समय पर सिंचाई होने से पैदावार अच्छी हो