हिलसा: बारा बिगहा मे कृषि का कार्य करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक किसान झुलसा
Hilsa, Nalanda | Sep 11, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के बारा बिगहा मे कृषि का कार्य करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक किसान पूरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगो की मदद इलाज के लिए अनुमंडलीय के अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के बारा बिगहा गांव निवासी लाला प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद भारती के रूप में किया गया है।