हिलसा: हिलसा के एक महिला का मोबाइल हुआ चोरी, हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन
Hilsa, Nalanda | Sep 10, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के गबड़ापर मोहल्ला के रामबचन रविदास के पत्नी मालती देवी के द्वारा हिलसा थाना में एक आवेदन दिया गया है।जिसमें बताई है कि वह स्वास्थ्य विभाग में काम करती है और सरकारी नंबर उनके मोबाइल में लगा हुआ था जिससे वह उपस्थिति दर्ज करती थी। वह अपने घर आई हुई थी और हिलसा से वापस पटना जा रही थी कि इस दौरान टेंपो पर बैठने के दौरान चोरी हुई।