हिलसा: दयालपुर गांव के पास बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर दिया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Sep 9, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के पास बदमाशों ने युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।जख्मी युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी राजकुमार के 18 वर्ष से पुत्र दिशांत कुमार के रूप में किया गया है।आसपास के लोग कि मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा लाया गया।बता जा रहा है कि दो बाइक की आपस में टक्कर हुआ था इस बात को लेकर विवाद हुआ है।