इटारसी: केसला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे 30 वर्षीय युवक का साड़ी में लिपटा शव मिला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
केसला थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक किनारे 30 साल के एक युवक का शव साड़ी लपटी हालत में मिलने से गुरुवार को क्षेत्र मे हड़कंप मच गया पुलिस के मुताबिक स्टेशन मास्टर को सूचना मिली थी कि किसी महिला का शव पड़ा है। दोपहर 1 बजे केसला थाना प्रभारी मदन पवार, एफएसएल ऋषिकेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। शव ट्रैक किनारे पड़ा था। मुआयना के बाद जब अच्छे से देखा तो पुरुष था।