कन्नौज: शहर स्थित सीएमओ दफ्तर परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का समारोह आयोजित हुआ
मानसिक रोगों से बचाव और इसकी पहचान से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के सीएमओ दफ्तर परिसर में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव लवली जायसवाल और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।