कन्नौज: शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 151 जोड़ों का विवाह हुआ
शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का बड़ा आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को कन्नौज में 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।