जहानाबाद: लाइब्रेरियन भर्ती की मांग को लेकर छात्रों का पैदल मार्च, जहानाबाद से पटना मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना
जहानाबाद में पुस्तकालयाध्यक्ष अभ्यर्थियों ने LET परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। अभ्यर्थी जहानाबाद से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए, जहां वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। छात्रों ने कहा कि वर्षों से पुस्तकालयाध्यक्ष बहाली नहीं होने से प्रशिक्षित युवा बेरोजगार हैं।