झांसी: झांसी में महिला टीचर की एक्सीडेंट में मौत, 23 दिन से चल रहा था इलाज, पति की पहले हो चुकी मौत, 16 को है बेटी का बर्थडे
Jhansi, Jhansi | Aug 14, 2026 झांसी में सड़क हादसे में प्राइवेट स्कूल की संचालिका एवं महिला टीचर की मौत हो गई। 20 जुलाई को वह ऑटो से झांसी आ रही थीं। रास्ते में एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला टीचर समेत कई सवारी घायल हो गई थीं। तब उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को महिला टीचर दीपिका पांडे की मौत हो गई।