सिंघेश्वर: 13 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त चश्मा
सिंहेश्वर में 13 अप्रैल को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा। अशोक वाटिका में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त चश्मा भी दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।