बाल विवाह रोकने के लिए खड़ीबाड़ी जेआर हिंदी हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
खड़ीबाड़ी:बाल विवाह पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खड़ीबाड़ी जेआर हिंदी हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत कोशी लोक मंच की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में खड़ीबाड़ी थाने के पुलिस अधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों और इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकने के लिए शपथ ली। साथ ही कहीं भी बाल विवाह की घटना की जानकारी मिलने पर 112 या 1098 नंबर पर सूचना देने की अपील की गई।