रामनगर नगर पालिका की गड़बड़ियां देख ठनका कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का माथा, बोले-सब पर मुकदमा करूंगा...!
कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, सरकारी सामान के रिकॉर्ड और पशु बाजार में कई अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
रोड क्लीनिंग मशीन बंद मिलने, कूड़ा निस्तारण के रिकॉर्ड और स्टोर से सामान वितरण का हिसाब उपलब्ध नहीं होने पर जांच के निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित होने तक अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
पशु बाजार में निर्धारित मानकों के विपरीत पशु परिवहन और जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने नगर पालिका की अनियमितताओं की विस्तृत जांच जिलाधिकारी से कराने को कहा है।
#Ramnagar #DeepakRawat #KumaonCommissioner #Uttarakhand #Nainital #NagarPalika #Municipality #Inspection #UttarakhandNews #PahadSamachar