बद्रीनाथ धाम इवेंट विवाद: शंख में जानवर की हड्डी! सतपाल महाराज के बयान पर बवाल, चारधाम महापंचायत ने पूछा ये कौन सा दिव्य ज्ञान?
बदरीनाथ में डीजे और डांस को लेकर चल रहे विवाद के बीच पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज की शंख को लेकर टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। महाराज ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर में पूजा के दौरान शंख का इस्तेमाल नहीं होता, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शंख जानवर की हड्डी से बना होता है।
चारधाम महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सनातन परंपरा में धार्मिक अनुष्ठानों में शंख बजाने की परंपरा रही है। उन्होंने महाराज को शास्त्र और पुराण पढ़ने की सलाह दी। अब बदरीनाथ में डीजे से शुरू हुआ विवाद शंख तक पहुंच गया है।
#SatpalMaharaj #Badrinath #CharDham #Uttarakhand #Shankh #Devbhoomi #ReligiousControversy #PahadSamachar