साहिबगंज: मिर्जाचौकी में सांप के काटने से महिला हुई मूर्छित, परिजन बाईक पर बिठाकर इलाज कराने पहुंचे सदर अस्पताल
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला मोहल्ले में घर के अंदर काम कर रही महिला पिंकी देवी को जहरीले सांप ने हाथ में काट लिया जिसके बाद वो मूर्छित होकर गिर गई। उधर परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे अपने साथ बाईक पर बिठाकर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने उसका इलाज किया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई है।