नावकोठी: महेशवाड़ा में पारिवारिक विवाद में मारपीट,देवर ने भाभी को किया जख्मी,मामला थाना में दर्ज
पारिवारिक विवाद में महेशवाड़ा में देवर ने भाभी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी महिला गौरी शंकर सिंह की पत्नी रीमा देवी है. उसने थाने में लिखित शिकायत कर देवर अनुज सिंह, गोलू कुमार, शिवम कुमार पर मारपीट करने और जख्मी करने का आरोप लगाकर नामजद किया है. उसने बताया कि पड़ोस के शादी समारोह में शामिल थी इसी बीच मेरे और मेरे पुत्र के साथ मारपीट किया गया.