नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर
नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन डायबिटीज मूत्र ब्लड प्रेशर एचआईवी आदि की जांच की गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती भूषण ने गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में विटामिन युक्त आहार लेने संस्थागत प्रसव की सलाह दी।