नावकोठी: लोकसभा चुनाव को लेकर नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक,SDOने दिए अहम निर्देश
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया। उन्होंने इस सिलसिले में उपस्थित बखरी गढ़पुरा नावकोठी डंडारी में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।