नावकोठी: प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, उनके योगदान पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित
नावकोठी प्रखंड के सभी विद्यालयों में वीर कुंवर सिंह की मंगलवार को जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिका एवं स्कूली बच्चों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान विषय पर बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए।