भीलवाड़ा: पुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकराने पर एक चालक की हुई दर्दनाक मौत, काफी घंटों की मशक्कत कर केबिन से शव निकाला गया
पुर थाना क्षेत्र के पुर हाईवे पर आटूण पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। एक ट्रेलर खड़े ट्रेलर से भिड़ गया हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने काफी घंटे की मशक्कत कर ट्रेलर चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला।