कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज कस्बे से पुलिस ने चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपीगंज कस्बे से पुलिस ने चेकिंग के दौरान, चोरी का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का दो मोबाइल भी बरामद किया है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त आदित्य साहनी के ऊपर कार्रवाई करते हुए, न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।