कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के पार्षद व स्थानीय लोगों ने चेयरमैन पर लगाया गंभीर आरोप
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपीगंज के वार्ड नंबर 2 में, पार्षद और स्थानीय लोगों ने चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की, प्राचीन काली माता मंदिर के बाउंड्री वाल को लेकर 15 लाख का घोटाला किया गया है और पैसे का बंदर बाट हुआ है, जबकि यह बाउंड्री वॉल पहले ही एक स्थानीय लोगों के सहयोग से बन कर तैयार हो गया था।