चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग एनएच 33 स्थित नारगाडीह में बीते शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से गिरकर तीन नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत सुरक्षित निकाल कर चांडिल अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज जारी।