एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के सभी थानों में लंबित कांडों की सोमवार को विस्तृत समीक्षा की गई। धनसोई इटाढ़ी थाने सहित विभिन्न थानों से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट प्राप्त की गई। कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक पहल तेज करने पर ज़ोर दिया गया।एसपी शुभम आर्य ने थानाध्यक्षों एवं सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया।