लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-पालिया स्टेट हाईवे पर शनिवार को लुधौरी गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक निघासन से अपने गांव बौधिया कलां लौट रहे थे।