तारानगर: हम भारत के लोग संदेश के साथ निकाली जा रही यात्रा 4 अक्टूबर को बुचावास पहुंचेगी, तैयारियों को लेकर बुचावास में हुई बैठक
हम भारत के लोग' संदेश के साथ निकाली जा रही यात्रा आगामी 4 अक्टूबर को तारानगर क्षेत्र के गांव बुचावास पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राउमावि बुचावास में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में यात्रा के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर जिम्मेदारिया सौंपी।