बरेली: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, बरेली में 800 प्रगणक जुटेंगे, 10 मार्च से शुरू होगा बड़ा प्रशिक्षण अभियान
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बरेली में प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनगणना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 इस बार पूरी तरह पेपरलेस होगी और इसके लिए जिले