कांके: मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घायल जवान से मिले एसएसपी
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घायल जवान से मिलने गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा पहुंचे। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दस हजार रुपए दिए और कहा कि हम आपके साथ खड़ा हैं और जो भी मदद होगी वह हर संभव मदद किया जाएगा। बता दें कि मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घायल जवान के पैर में चार चक्का वाहन चढ़ गया था।